Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दूसरी पत्नी से तलाक लेने जा रहे पवन सिंह, एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह बोलीं- 'अब‍ किसका घर जलाओगे'

हमें फॉलो करें दूसरी पत्नी से तलाक लेने जा रहे पवन सिंह, एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह बोलीं- 'अब‍ किसका घर जलाओगे'
, शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (17:39 IST)
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने जा रहे हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी ने शादी के कुछ महीनों बाद ही आत्महत्या कर ली थी अब उनकी दूसरी शादी भी टूटने जा रही है। 

 
पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप में भी रहे हैं। अक्षरा सिंह संग रिलेशनशिप में रहते हुए उन्होंने अन्य लड़की से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद अक्षरा और पवन का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। 
 
अब पवन सिंह के तलाक की खबरों के बीच अक्षरा सिंह ने एक ऐसा गाना रिलीज किया है जो सीधा पवन को टारगेट कर रहा है। अक्षरा ने 'अब किसका घर जलाओगे' टाइटल सॉन्ग रिलीज किया है। गाने के शुरुआती बोल हैं, 'हमको तो रुला ही चुके कितनों को रुलाओगे.. बोलो अब किसका घर जलाओगे।' 
 
गाने के जरिए अक्षरा सिंह ने सीधा पवन सिंह को निशाने पर लिया है, क्योंकि कभी वह उनके साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि काफी समय पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। 
 
बता दें कि पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह का कई एक्ट्रसेस के साथ नाम जोड़ा गया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में अक्षरा सिंह का नाम रहा। हालांकि, ज्योति सिंह से दूसरी शादी के बाद पवन और अक्षरा अलग हो गए। इस दौरान अभिनेत्री ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' का धमाका जारी, 1000 करोड़ का आंकड़ा पार