Publish Date: Fri, 08 Jul 2022 (11:23 IST)
Updated Date: Fri, 08 Jul 2022 (11:32 IST)
एक्ट्रेस पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करीब 12 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद यह कपल अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जा रहा है। इस जोड़े ने विवाह के बंधन में बंधने से पहले आगरा के राजेश्वर महादेव मंदिर में दस्तक दी।
पायल और संग्राम ने मंदिर में पूजा संपन्न की और महादेव भगवान के दर्शन किए। महादेव की ये पूजा के लिए कड़े इंतेजाम किये गए थे क्योंकि संग्राम सिंह और पायल रोहतगी को देखने के लिए मंदिर में हजारों की भीड़ इक्कठा हो गई थी।
लेकिन अपनों के प्यार और पुलिस द्वारा किए गए कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम के बीच महादेव की पूजा शांति और खुशी से संपन्न हो गई।
संग्राम सिंह और पायल रोहतगी 9 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आगरा के जेपी पैलेस में इन दिनो की संगीत, मेहंदी और हल्दी की रस्में निभाई जाएंगी और फिर शादी होगी एक बड़े मन्दिर में।
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की मुलाकात सर्वाइवर इंडिया के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने दोस्ती से अपनी रिश्ते की शुरुआत की और फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। यह कपल 9 जुलाई को सात फेरे लेगा।