suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'ब्लैकमेल' के एक डायलॉग ने हिला दिया लोगों को

Advertiesment
ब्लैकमेल
इरफान खान स्टारर फिल्म 'ब्लैकमेल' को जहां लोगों ने बहुत पसंद किया, वहीं फिल्म एक विवाद में भी फंस गई। इरफान खान की दमदार एक्टिंग और अनोखी मजेदार कहानी के चलते फिल्म 'ब्लैकमेल' को बहुत पसंद किया गया। लेकिन लोगों ने खासतौर से झारखंड के लोगों ने फिल्म के डायलॉग को लेकर आपत्ति जताई। 
 
दरअसल, फिल्म में एक डायलॉग है 'तुम लड़कियों का क्या भरोसा, झारखंड में तो लड़की कुत्ते से भी शादी करती है।' इस डायलॉग को लेकर झारखंड के लोग बहुत नाराज हो गए और उन्होंने फिल्म से इस डायलॉग को हटाने की मांग की है। 
 
लोगों ने कहा कि यह झारखंड की महिलाओं का अपमान है। यहां ऐसा रिवाज जरूर है, लेकिन यह कोई सचमुच की शादी नहीं होती। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि फिल्म 'टॉयलेट' में भी तो इस तरह की गाय से शादी दिखाई गई थी। अब आगे क्या होता है देखते हैं। 
 
निर्देशक अभिनय देव की यह फिल्म 'ब्लैकमेल' हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें इरफान खान, कीर्ति कुल्हारी, अरुणोदय सिंह, दिव्या दत्ता, ओमी वैद्य, अनुजा साठे, प्रद्युम्न सिंह मॉल और गजराज राव लीड रोल में हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पापा शाहिद से बातें कर रही हैं मीशा कपूर