Publish Date: Fri, 05 Dec 2014 (16:48 IST)
Updated Date: Fri, 05 Dec 2014 (16:50 IST)
आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'पीके' की सफलता के प्रति इतने आश्वस्त हैं कि वे फिल्म के प्रचार के लिए टीवी शो पर जाने की जरूरत ही नहीं समझते। जहां सारे कलाकार बिग बॉस, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जैसे बड़े शो के अलावा छोटे धारावाहिकों में भी जाते हैं, वहीं आमिर ने किसी भी टीवी शो में जाने का फैसला नहीं किया है।
आमिर का मानना है कि पीके लिए ये प्लेटफॉर्म जरूरी नहीं है। बिना टीवी शो के भी प्रचार किया जा सकता है। उनके अनुसार छोटी फिल्मों का प्रचार टीवी शो के जरिये किया जाना चाहिए क्योंकि उन फिल्मों के बारे में दर्शक कम जानते हैं। यानी आमिर मानते हैं कि 'पीके' के बारे में सभी को पता है।
गौरतलब है कि रितिक रोशन ने भी अपनी फिल्म 'बैंग बैंग' का प्रचार टीवी शो के जरिये नहीं किया था। 'पीके' की सफलता के बाद ही पता लगेगा कि आमिर का निर्णय सही है या गलत?