suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी ने फिर की फिल्म आर्टिकल 370 की तारीफ, बोले- लोग इस घटना में रुचि लेने लगे हैं

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म को बनाने वाली टीम की सराहना की

Advertiesment
Film Article 370
PM Modi praised Film Article 370: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को दर्शकों और क्रिटिक्स की खूब सराहना मिल रही है। फिल्म की कहानी जहा कश्मीर से जुड़े आर्टिकल 370 हटाने की ऐतिहासिक घटना के इर्द गिर्द घूमती और वह के जो सुधरे हालत है उसे भी दर्शाती है हर भारतीय को यह फिल्म गौरवान्वित महसूस कराती है। 
 
इसी प्रयास की सराहना करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म को बनाने वाली टीम की सराहना की है। यह तीसरी बार है जब प्रधानमंत्री द्वारा आर्टिकल 370 की सराहना की गई है। 
 
webdunia
हाल ही में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, अनुच्छेद 370 को हटाना इतनी बड़ी उपलब्धि है कि आज इस पर फिल्में बन रही हैं। यह काफी लोकप्रिय हो रहा है। देश में पहली बार लोगों ने इस ऐतिहासिक में रुचि लेना शुरू कर दिया है।
वहीं फिल्म 'आर्टिकल 370' को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसे टैक्स फ्री करने का निर्णय इसलिए किया, ताकि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370’ हटाने के सरकार के ऐतिहासिक निर्णय को लोग विस्तार से जान और समझ सकें।
 
जियो स्टूडियोज और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्माता की ओर से, आर्टिकल 370, एक हाई-ऑक्टेन एक्शन राजनीतिक ड्रामा है, जिसका शीर्षक यामी गौतम है और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी छाई एनिमल, सालार और डंकी को पछाड़ा