Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने भेजा समन

हमें फॉलो करें सलमान खान पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने भेजा समन
, गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (15:15 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। चंडीगढ़ के एक व्यापारी ने उनपर यह आरोप लगाया है।

 
व्यापारी का आरोप है‍ कि सलमान खान की कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' शोरूम खोलने के बाद दिल्ली से सामान नहीं भेज रही। कंपनी की वेबसाइट भी बंद है। इसके बाद व्यापारी ने सलमान खान, अलवीरा खान और बीइंग ह्यूमन के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दी है।
 
खबरों के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी ने बताया कि सलमान खान के कहने पर उन्‍होंने मनीमाजरा में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से 'बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी' का शोरूम खोला था। शोरूम खुलवाने के लिए स्टाइल क्विंटेट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड से एक एग्रीमेंट भी किया। इन सभी ने शोरूम तो खुलवा लिया, लेकिन किसी तरह की भी सहायता नहीं की। बीइंग ह्यूमन की ज्वेलरी जिस स्टोर से उन्हें देने के लिए कहा था, वह बंद पड़ा है।
 
बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों ने सलमान खान, अलवीरा खान और बीइंग ह्यूमन के सीईओ प्रसाद कपारे, संतोष श्रीवास्तव, संध्या, अनूप, संजय रंगा, मानव, आलोक को समन भेजे हैं।
 
शिकायतकर्ता ने एक वीडियो भी पुलिस को भेजा है। उनका आरोप है कि सलमान खान ने कहा था कि वह शोरूम के उद्घाटन पर आएंगे लेकिन बाद में व्यस्तता के चलते नहीं आए। बता दें कि सलमान एक चैरिटी फाउंडेशन चलाते हैं, जिसका नाम बीइंग ह्यूमन है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए नसीरुद्दीन शाह, सामने आई तस्वीरें