Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुधांशु सरिया की फिल्म 'सना' में नजर आएंगी पूजा भट्ट

हमें फॉलो करें सुधांशु सरिया की फिल्म 'सना' में नजर आएंगी पूजा भट्ट
, शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (11:50 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने साल 2020 में फिल्म 'सड़क 2' से कमबैक किया था। अब पूजा भट्ट ने एक और फिल्म साइन की है। पूजा भट्ट राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया की फिल्म 'सना' में काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेत्री महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी।

 
'सना' सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है, जिसमें राधिका मदान मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुधांशु सरिया के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। 
 
पूजा भट्ट का कहना है, 'मैं काफी खुश हूं कि सुधांशु सरिया ने मुझे इस बेहद महत्वपूर्ण फिल्म का हिस्सा बनाया, जिसमें महिलाओं के वास्तविक जीवन को दिखाया गया है और उस तरीके से नहीं, जैसा कि दुनिया उनके बारे में सोचती है।
 
गौरतलब है कि राधिका मदान ने पिछले महीने मार्च में मुंबई में फिल्म 'सना' शूटिंग शुरू कर दी थी। फिल्म में राधिका मदान और पूजा भट्ट के अलावा सोहम शाह और शिखा तलसानिया भी नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2023 तक रिलीज हो सकती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्लीवाले घर में हुई करोड़ों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस