Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूजा हेगड़े का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर फैंस को किया अलर्ट

हमें फॉलो करें पूजा हेगड़े का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर फैंस को किया अलर्ट
, गुरुवार, 28 मई 2020 (15:51 IST)
बॉलीवुड में अपना अदा का जलवा बिखेरनी वाली एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया। पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैकिंग की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। हालांकि पूजा की टेक्निकल टीम ने कुछ ही देर में उनका अकाउंट ठीक भी कर दिया।

पूजा हेगड़े ने ट्वीट करते हुए लिखा, हाय दोस्तों...मेरी टीम ने मुझे बताया है कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। मेरी टीम इसे ठीक करने में लगी है। तब तक आप लोग कोई भी रिक्वेक्ट एक्सेप्ट नहीं कीजिएगा। साथ ही अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ साझा मत कीजिएगा। धन्यवाद।
 
पूजा हेगड़े ने इस ट्वीट के लगभग एक घंटे बाद दोबारा ट्वीट कर फैंस को जानकारी दी है कि उनका अकाउंट ठीक हो गया है और अब वो इसे यूज कर पा रही हैं। 
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं पिछले एक घंटे से इंस्टाग्राम अकाउंट की सेफ्टी को लेकर काफी परेशान थी। मैं अपनी टेक्निकल टीम का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने एक घंटे में इस समस्या का समाधान निकाल दिया। मैं अब अपना इंस्टाग्राम अकाउंट इस्तेमाल कर सकती हूं। इन एक घंटे में जो भी मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से चीजें की गई है उसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा, शुक्रिया।'
 
बता दें कि पूजा हेगड़े ने रितिक रोशन स्टारर 'मोहनजोदाड़ो' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बॉलीवुड के साथ-साथ पूजा हेगड़े साउथ इंडस्ट्री में भी जाना-माना नाम हैं। पूजा हेगड़े जल्द ही सलमान खान की 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आएंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनू सूद की राह पर अमिताभ बच्चन, प्रवासी मजूदरों को भेजेंगे घर