Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोनावायरस की चपेट में आईं पूजा हेगड़े, खुद को किया होम क्वारंटीन

हमें फॉलो करें कोरोनावायरस की चपेट में आईं पूजा हेगड़े, खुद को किया होम क्वारंटीन
, सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (14:46 IST)
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में आम आदमी के साथ कई फिल्में सितारें भी आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े कोरोना पॉजिटिव हो गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

 
पूजा हेगड़े ने ट्वीट करते हुए लिखा, हेलो, आप लोगों को यह बता दूं कि मेरा कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव आया है। सारे प्रॉटोकॉल्‍स को फॉलो करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। और होम क्वारनटीन हूं।
 
उन्होंने लिखा, मैं आपसे रिक्वेस्ट को करती हूं कि जितने भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे सभी अपना टेस्‍ट भी करा लें। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद है। मैं ठीक होने की कोशिश कर रही हूं। घर में रहे, सेफ रहे और ध्यान रखे।
 
बता दें कोरोनावायरस के दूसरे वैरिएंट ने आम लोगो के रोजमर्रा के काम काजो के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी बुरा असर देखने को मिला है। कई सेलेब्स अब तक इस महामारी के चपेट में आ चुके हैं, तो वहीं कुछ हैं जो अब भी रिकवर कर रहे हैं। 
 
पूजा हेगड़े के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह तेलुगु सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस जल्द ही रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी के डायरेशन में बन रही फिल्म 'सर्कस' में नज़र आएंगी। इसके अलावा पूजा की अपकमिंग फिल्म राधे श्याम भी जबरदस्त चर्चा में है जिसमें वह प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्लो झाओ की ‘नोमैडलैंड’ ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित