Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किसान आंदोलन को मिला मिया खलीफा का समर्थन, बोलीं- मानवाधिकार का उल्लंघन...

हमें फॉलो करें किसान आंदोलन को मिला मिया खलीफा का समर्थन, बोलीं- मानवाधिकार का उल्लंघन...
, बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (12:56 IST)
देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अब अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी में उतर आए हैं। कई विदेशी सेलिब्रिटीज अब खुलकर सामने आ रहे हैं किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। अब पोर्न स्टार मिया खलीफा ने भी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने किसानों का समर्थन किया है।

 
मिया खलीफा ने ट्विटर पर महिलाओं के प्रदर्शन करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'मानवाधिकार का उल्लंघन... ये क्या हो रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के आस-पास के इंटरनेट काट दिया है? #FarmersProtest'
 
मिया खलीका के ट्वीट करने के बाद कुछ ही घंटों में इसे हजारों लोगों ने रीट्वीट और लाइक किया। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मिया खलीफा ट्रेंड करने लगा है।

webdunia
बता दें कि इससे पहले मॉडल और विदेशी पॉप स्टार रिहाना ने किसानों के सपोर्ट में ट्वीट किया और लिखा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? #FarmersProtest'
 
webdunia
रिहाना के बाद स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों से समर्थन में ट्वीट किया है। ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट कर कहा, 'हम भारत में किसानों के आंदोलन के साथ एकजुट खड़े हैं।'
 
गौरतलब है ‍कि किसान कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। किसान कानून वापसी पर अड़े किसान दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 14 : राखी सावंत का खुलासा, पहले से शादीशुदा है उनके पति