Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस से चर्चा में आईं शर्लिन चोपड़ा का विवादों से रहा है पुराना नाता

हमें फॉलो करें राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस से चर्चा में आईं शर्लिन चोपड़ा का विवादों से रहा है पुराना नाता
, गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (18:37 IST)
राज कुंद्रा पर लगे अश्लील फिल्म बनाने के आरोप के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा भी चर्चा में आ गई हैं। शर्लिन चोपड़ा को राज कुंद्रा केस में पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। शर्लिन को डर सताने लगा कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। इसलिए उन्होंने सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका डाल दी। हालांकि अब शर्लिन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। 
 
शर्लिन चोपड़ा का विवादो से पुराना नाता रहा है। वह अपनी बोल्ड इमेंज की वजह से जानी जाती हैं। शर्लिन बॉलीवुड में तो कुछ खास कर नहीं सकीं लेकिन उनकी हॉट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। शर्लिन का एक एप भी है जिसमें उनका बोल्ड अंदाज साफ देखा जा सकता है।
 
शर्लिन फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। 2012 में प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए शर्लिन ने एक न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं। वह प्लेबॉय मैगजीन में न्यूड पोज देने वाली पहली भारतीय थीं।
शर्लिन चोपड़ा ने अपनी सेक्स लाइफ को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह पैसे लेकर कई लोगों के साथ बेड शेयर कर चुकी हैं।
 
 
शर्लिन अपने लिए भारत रत्न की मांग भी कर चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, मुझे भारत रत्न मिलना चाहिए। भारत का सबसे बड़ा सम्मान जो देश को सबसे बड़ी सेवा देने के लिए दिया जाता है। सीरियसली।
 
बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया था कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में लाने में राज ने अहम भूमिका निभाई है। खबरों के अनुसार शर्लिन राज कुंद्रा के कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर चुकी हैं जिसके लिए उन्हें भारी रकम भी दी गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पॉर्नोग्राफी केस : शर्लिन चोपड़ा को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज