Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'पावर रेंजर' स्टार जेसन डेविड फ्रैंक का 49 साल की उम्र में निधन

हमें फॉलो करें 'पावर रेंजर' स्टार जेसन डेविड फ्रैंक का 49 साल की उम्र में निधन

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 21 नवंबर 2022 (12:09 IST)
Photo - Twitter
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। ओरिजनल पावर रेंजर्स में से एक, जेसन डेविड फ्रैंक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार उन्होंने आत्महत्या की है। 

 
जेसन डेविड फ्रैंक के निधन की जानकारी वहीं फ्रैंक्स ऑन द पावर रेंजर्स के को-स्टार वाल्टर ई. जोन्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने परिवार के एक और लविंग मेंबर के निधन पर दुख जाहिर किया।
 
खबरों के अनुसार एक्टर के एजेंट जस्टिन हंट ने एक बयान में कहा कि इस मुश्किल समय में उनके परिवार और दोस्तों की प्राइवेसी का सम्मान करना जरूरी है क्योंकि हम इतने प्यारे शख्स के नुकसान के बारे में बात कर रहे हैं। अपने चाहने वालों, दोस्तों और फैंस के लिए उन्होंने अपना सब कुछ दिया। उनकी कमी खलेगी।
 
जेसन डेविड फ्रैंक मिक्स मार्शल आर्टिस्ट भी थे। उन्हें 'माइटी मॉर्फिन पावर रेंजर्स' में टॉमी ओलिवर उर्फ ग्रीन पावर रेंजर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विक्की कौशल की 'गोविंदा नाम मेरा' का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी और रोमांस के साथ मर्डर का सस्पेंस