Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले यह काम करती थीं मोनालिसा

हमें फॉलो करें एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले यह काम करती थीं मोनालिसा

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 21 नवंबर 2022 (10:55 IST)
मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। मोनालिसा भोजपुरी की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी ग्लैमरस फोटोज से सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं। मोनालिसा 21 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
 
मोनालिसा का जन्म 1982 में कोलकाता में हुआ था। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास हैं। उन्होंने ओड़िया फिल्म 'जय श्रीराम' से साल 1999 में डेब्यू किया था। 
 
मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय तक काम किया इसके बाद उन्होंने हिन्दी फिल्मों का रुख किया। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म साल 2005 में आई 'ब्लैकमेल' थी।
जब मोनालिसा 16 साल की थीं तब उन्‍होंने कोलकाता के कुछ होटलों में 'गेस्ट रिलेशन एग्जिक्यूटिव' का काम किया था। इसी दौरान प्रॉडयूसर्स और इंवेंट कंपनी के लोगों से उनकी जान-पहचान हुई और उन्‍हें एक्टिंग के ऑफर मिलने शुरू हुए।
 
मोनालिसा ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता तब हासिल की जब वह सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 10 में नजर आईं। बिग बॉस के घर में ही मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत संग शादी रचाई थी। दोनों भोजपुरी सिनेमा के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक हैं।
 
मोनालिसा का नाम एक ओल्ड एज पर्सन के साथ भी जोड़ा जा चुका है। बताया जाता है कि विक्रांत से पहले मोनालिसा किसी बूढ़े व्यक्ति को डेट करती थीं। हालांकि, एक्ट्रेस इस खबर का पूरी तरह से खंडन कर चुकी हैं।
 
मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को मोनालिसा का हर अंदाज बेहद पसंद आता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

24 साल की उम्र में जिंदगी की जंग हारी एंड्रिला शर्मा, 2 बार कैंसर को दी थी मात