Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी प्रभास की 'राधे श्याम'

हमें फॉलो करें फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी प्रभास की 'राधे श्याम'
, बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (10:37 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास की पीरियड रोमांटिक फिल्म 'राधे श्याम' को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस साल की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्मों में से एक 'राधे श्याम' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। तीसरी लहर के कारण फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया था, लेकिन यह इतनी बड़ी फिल्म है कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना ही एक ऑप्शन था। 

 
इसलिए निर्माताओं ने नई रिलीज की तारीख के रूप में 11 मार्च 2022 को चुना है। इस फिल्म में पहली बार प्रभास और पूजा हेगड़े ऑन स्क्रीन रोमांस करते दिखाई देंगे। 
 
निर्माताओं ने एक नए पोस्टर के साथ नई रिलीज की तारीख की घोषणा की है, जो काफी इटेंस लग रहा है। अब तक एक रहस्यमय लवर बॉय 'विक्रम आदित्य' के रूप में प्रभास की कुछ झलकियां देखी हैं, जिन्हें एक्स्ट्राऑर्डिनरी कहा जा सकता है जो हमने भारतीय सिनेमा में कभी नहीं देखा है। 
 
यह झलकियां एक अनोखी प्रेम कहानी की कहानी बयां करती हैं। ट्रेलर में हम देखेंगे कि किस तरह से कहानी का पर्दाफाश होने वाला है और कैसे इस रहस्य से पर्दा उठता है। ऐसे में, प्रशंसक और दर्शक बेसब्री से 'राधे श्याम' का सिनेमाघरों में रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं। 
 
webdunia
यूवी क्रिएशंस प्रोडक्शन की फ़िल्म 'राधे श्याम' गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत है। यह फ़िल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा एडिट की गई है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है और यह फिल्म 11 मार्च 2022 में रिलीज़ की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उर्वशी रौटेला ने अरब फैशन वीक में बनाया रिकॉर्ड