Publish Date: Sat, 23 Oct 2021 (15:50 IST)
Updated Date: Sat, 23 Oct 2021 (15:52 IST)
'बाहुबली' स्टार 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर प्रभास को दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। अनुष्का शेट्टी ने भी अपनी करीबी दोस्त प्रभास को जन्मदिन की बधाई दी है।
अनुष्का शेट्टी ने प्रभास की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रभास बैग लटकाए औ कैप पहने नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने एक छोटा, प्यारा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, जीवन में जो भी कुछ हमे मिलता है उसमे से आपको बेहतरीन मिले और आपकी सभी कहानियां पूरे देश में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचें। खुशी और स्वास्थ्य आपके रास्ते।
प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयरकी खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया है। प्रभास और अनुष्का सबसे चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ी हैं, क्योंकि उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तेलुगू फिल्म 'बाहुबली' में साथ में अभिनय किया था।
'मिर्ची' में उनकी जोड़ी आज भी पर्दे पर बेहतरीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है। प्रभास और अनुष्का फिल्म 'बिल्ला' में भी साथ नजर आए थे।
webdunia
Publish Date: Sat, 23 Oct 2021 (15:50 IST)
Updated Date: Sat, 23 Oct 2021 (15:52 IST)