Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रभास की फिल्म 'राधेश्याम' से दूसरा हिन्दी गाना 'सोच लिया' हुआ रिलीज़

हमें फॉलो करें प्रभास की फिल्म 'राधेश्याम' से दूसरा हिन्दी गाना 'सोच लिया' हुआ रिलीज़
, बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (15:27 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'राधेश्याम' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास लंबे समय बाद रोमांटिक अवतार में नजर आने वाले हैं। अब मेकर्स ने साल 2021 के सबसे रोमांटिक सॉन्ग 'सोच लिया' का टीजर जारी करने के बाद, आखिरकार पूरा गाना रिलीज़ कर दिया है।

 
कुछ लुभावने सुरम्य दृश्यों के साथ, गाने का वीडियो मुख्य जोड़ी प्रभास और पूजा हेगड़े के कैरेक्टर द्वारा उनके रिश्ते में एक कठिन दौर से गुजरते हुए दिखाता है। एक्टर्स को अलग-अलग और अकेले समय बिताते हुए देखा जा सकता है लेकिन इस दूरी में भी वे दोनों एक साथ की गई मस्ती और खूबसूरत वक़्त के बारे में सोच रहे हैं।
 
अरिजीत की आवाज के साथ मिथुन द्वारा दिया गया म्यूजिक कुछ ऐसा है जो गाने को अधिक भावपूर्ण और भावुक बना देता है। गाने के लिरिक्स मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
 
webdunia
हाल ही में, निर्माताओं द्वारा पहला गाना 'आशिकी आ गई' रिलीज़ किया गया था, जो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना बन गया है और भारत में नंबर एक स्थान पर ट्रेंड कर रहा था। एसेट्स की लंबी सूची में, यह गीत प्रभास और पूजा से प्रशंसकों के लिए एक अन्य झलक है। कई दिलचस्प कंटेंट का खुलासा करने के बाद, निर्माताओं ने दूसरा हिन्दी गीत जारी कर दिया है और यह निश्चित रूप से इंतजार पर खरा उतरा है।
 
'राधेश्याम' 14 जनवरी, 2022 में स्क्रीन पर दस्तक देगी। यह एक बहुभाषी फिल्म है, जिसका निर्देशन राधा कृष्ण कुमार ने किया है और गुलशन कुमार व टी-सीरीज़ ने प्रस्तुत किया है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के वेडिंग वेन्यू से फराह खान ने शेयर किया वीडियो, करण जौहर संग डांस करती आईं नजर