Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रतीक बब्बर ने की सगाई

Advertiesment
प्रतीक बब्बर
स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने 22 जनवरी को लखनऊ में सान्या सागर सगाई कर ली। सान्या और प्रतीक आठ वर्ष से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन उनके बीच रोमांस कुछ महीनों पहले ही शुरू हुआ जब सान्या ने फिल्ममेकिंग में अपना पोस्ट ग्रेज्युएशन पूरा किया। ये डिग्री उन्होंने गोल्डस्मिथ्स यूनिवर्सिटी लंदन से हासिल की है। सगाई सान्या के लखनऊ स्थित फॉर्महाउस पर हुई। 
 
गौरतलब है कि प्रतीक के पिता राज बब्बर यूपी कांग्रेस चीफ हैं तो सान्या बहुजन समाज पार्टी के नाता पवन सागर की बेटी हैं।प्रतीक के अनुसार उन्होंने सान्या से सगाई के पूर्व दोनों परिवारों से उन्होंने अनुमति ली और वसंत पंचमी का पवित्र दिन इसके लिए चुना। सान्या से बेहतर पार्टनर मुझे नहीं मिल सकता था। फिलहाल शादी की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन शादी के बाद मुंबई, लखनऊ और दिल्ली में पार्टी रखी जाएगी जिसमें नजदीकी लोग उपस्थित रहेंगे। 
 
31 वर्षीय प्रतीक ने 2008 में प्रदर्शित फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से अपना करियर शुरू किया था। वे धोबी घाट, माय फ्रेंड पिंटो, एक दीवाना था, इसक जैसी फिल्मों में नजर आए, लेकिन ये फिल्म सफलता हासिल नहीं कर पाईं। एमी जैक्सन से भी उनकी नजदीकियों की चर्चा रही थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख फिर बनेंगे पापा, चौथे बच्चे का नाम भी सोच लिया




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi