Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 8 April 2025
webdunia

प्रतीक गांधी बनेंगे भारत के 'बापू', इस इतिहासकार की किताबों पर बनेगी सीरीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pratik Gandhi
, शुक्रवार, 20 मई 2022 (12:05 IST)
बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी ने वेब सीरजी 'स्केम 1992 : द हर्षद मेहता स्टोरी' में मुख्य किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। वहीं अब प्रतीक गांधी पर्दे पर महात्मा गांधी का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

 
अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने 'महात्मा गांधी' के जीवन पर बायोपिक बनाने का ऐलान किया है। यह बायोपिक प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखर रामचंद्र गुहा की दो किताब पर आधारित होगी। खास बात यह है कि यह फिल्म एक सीरिज के रूप में बनेगी।
 
इस बायोपिक में महान स्वतंत्रता सेनानियों को दर्शाते हुए भारतीय स्वतंत्रता के समय को जीवंत किया जाएगा। इसकी शूटिंग भारत और दुनियाभर की कई अलग-अलग जगहों पर होगी। 
 
प्रतीक गांधी का कहना है, गांधीवादी दर्शन और उनके मूल्यों में मेरा गहरा यकीन है। व्यक्तिगत रूप से मैं खुद उनके जीवन मूल्यों और शिक्षा को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में उतारने की कोशिश करता हूं। महात्मा गांधी का किरदार मेरे थिएटर के दिनों से मेरे दिल के बेहद करीब है। एक बार फिर पर्दे पर महान लीडर का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, यह बड़ी बात है।
 
सीरीज में महात्मा गांधी के शुरुआती दिनों से लेकर, दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्य और फिर भारत में संघर्ष तक की कहानी को दिखाया जाएगा। मुख्य रूप से इस सीरीज में महात्मा गांधी की उन कहानियों को दर्शाया जाएगा, जिनके बारे में कम जानकारी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आयुष्मान खुराना की 'अनेक' थिएटरों में राष्ट्रगान के साथ दिया पावरफुल संदेश