Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना से डरकर प्रेग्नेंट भारती सिंह ने छोड़ा मुंबई, अब पति संग रहेंगी इस जगह

हमें फॉलो करें कोरोना से डरकर प्रेग्नेंट भारती सिंह ने छोड़ा मुंबई, अब पति संग रहेंगी इस जगह
, शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (13:36 IST)
कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं। भारती सिंह अपने प्रेग्नेंसी पिरियड को जमकर एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस दौरान वह अपना खास ख्याल भी रख रही हैं। 

 
वहीं अब खबरें आ रही हैं कि मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शहर छोड़ दिया है। वे मुंबई से दूर अपने फार्महाउस पर शिफ्ट हो गए हैं।
 
मुंबई में कोरोना का कहर बरपा है। हर दिन कई सितारे इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह वायरस और भी खतरनाक है, ऐसे में भारती सिंह ने सतर्कता बरतते हुए यह फैसला लिया है।
 
खबरों के अनुसार भारती और हर्ष फिलहाल अपने फार्महाउस से ही शूटिंग करेंगे और ब्लॉग बनाएंगे। इस बात की जानकारी उन्हें अपने लेटेस्ट ब्लॉग में दी है। 
 
हाल ही में भारती सिंह ने खुलासा किया था कि उन्हें सीजेरियन सेक्शन से बहुत डर लगता है। इसलिए वो नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं। भारती रोज एक्सरसाइज करती हैं, जिससे उनकी डिलीवरी में कोई दिक्कत ना आए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मकर संक्रांति पर प्रभास के साथ भरें ऊंची उड़ान