Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आईपीएल 2025 में RCB से हार के बाद टूटा पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा का दिल

Advertiesment
IPL 2025
आईपीएल 2025 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स ने पंजाब किंग्स को हराया। आईपीएल में आरसीबी को मिली पहली बार जीत के बाद विराट कोहली के फैंस काफी खुश है। वहीं फाइनल मुकाबले में हार के बाद पंजाब किंग्स की सह-मालकिन एक्ट्रेस प्रीति जिंटा काफी भावुक हो गईं। 
 
सोशल मीडिया पर प्र‍ीति जिंटा की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उनके चेहरे पर मायूसी साफ दिख रही है। मैच के बाद जब वह मैदान से जा रही थीं, तो उनके चेहरे पर काफी निराशा थी।
प्रीति को अपनी टीम के खिलाड़ियों को सांत्वना देते हुए भी देखा गया। उनकी आंखें इस दौरान नम दिख रही थीं।
 
आरसीबी ने 18 साल बाद आईपीएल की पहली ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले पंजाब की टीम ने 2014 में फाइनल मुकाबला खेला था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' से होगी वापसी या खत्म हो गया 'खिलाड़ी' का खेल?