Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रीति जिंटा ने बच्चों के साथ देखी अभिषेक की 'बॉब बिस्वास', बोलीं- बच्चन आपने हमारा दिन बना दिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रीति जिंटा ने बच्चों के साथ देखी अभिषेक की 'बॉब बिस्वास', बोलीं- बच्चन आपने हमारा दिन बना दिया
, रविवार, 12 दिसंबर 2021 (17:54 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपने जुड़वां बच्चों के साथ समय बिता रही हैं। प्रीति बीते महीने ही सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने अपने बच्चों का नाम जिया और जय रखा है।

 
हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने दोनों बच्चों की तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर में उनके बेटे जय और बेटी जिया को नीले और गुलाबी रंग के स्वैडल में लिपटे हुए, बेड पर लेटे हैं। बच्चों का चेहरा नजर नहीं आ रहा हैं। उनके सामने टीवी पर अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बॉब बिस्वास' चल रही है।
 
webdunia
प्रीति ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, बच्चों के साथ पहली फिल्म। ओएमजी बच्चन आपने हमारा शनिवार बना दिया है। क्या किलर परफॉर्मेंस है और क्या शानदार फिल्म है।
 
इसके साथ ही प्रीति जिंटा ने कई इमोजी भी बनाई हैं। जिंटा ने पिछले महीने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वां बच्चों के जन्म की घोषणा की थी। पति जीन गुडइनफ के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए प्रीति ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1983 विश्व कप की जीत की यात्रा और मेरे करियर में कई समानताएं : पंकज त्रिपाठी