Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोरोना की चपेट में आए प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा, अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें कोरोना की चपेट में आए प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा, अस्पताल में भर्ती
, सोमवार, 3 जनवरी 2022 (18:12 IST)
देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। मनोरंजन जगत में भी कोरोना ने कहर ढाया हुआ है। कई सेलेब्स इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। ताजा खबरों के अनुसार दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
 
खबरों के अनुसार प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा को इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों को उम्मीद है कि उन्हें एक-दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।
 
बता दें कि कोरोनावायरस ने इस समय मनोरंजन जगत में कहर ढाया हुआ है। बीते दिनों करीना कपूर अमृता अरोरा और महीप कपूर कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर, जॉन अब्राहम और एकता कपूर समेत कुछ और स्टार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नकुल मेहता के बाद उनकी पत्नी और 11 महीने का बेटा भी हुआ कोरोना संक्रमित