Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सनी लियोनी के गाने 'मधुबन' को लेकर पुजारियों ने जताई नाराजगी, बैन करने की मांग की

हमें फॉलो करें सनी लियोनी के गाने 'मधुबन' को लेकर पुजारियों ने जताई नाराजगी, बैन करने की मांग की
, शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (17:17 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का गाना 'मधुबन' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को कनिका कपूर ने गाया है। लेकिन सनी का यह गाना रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है। इस गाने के लिरिक्स पर सवाल उठा रहे हैं।

 
'मधुबन' गाने पर हिन्दू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। इस गाने को बैन करने की मांग की जा रही है। सनी लियोनी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुजारियों ने सनी लियोनी के इस नए वीडियो एल्बम को बैन करने की मांग की है।
 
खबरों के अनुसार पुजारियों का कहना है कि राधा उनके लिए पूजनीय हैं। सनी ने गाने पर अश्लील डांस किया है। ऐसे में उसे बैन कर देना चाहिए। सनी ने गाने पर अश्लील डांस करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।
 
उन्होंने कहा, अगर सरकार ने एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और इस वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। 
 
बता दे, सनी लियोनी का यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज हुआ है। इस गाने को कनिका कपूर ने गाया और गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। गाने के लिरिक्स मनोज यादव के हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सांता क्लॉज बनकर अमिताभ बच्चन ने फैंस को कहा 'मैरी क्रिसमस', बिग बी की क्यूट तस्वीर वायरल