Publish Date: Thu, 28 Apr 2016 (13:04 IST)
Updated Date: Thu, 28 Apr 2016 (13:12 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन दावेदारी की दौड़ में शामिल मुस्लिमों के अमेरिका प्रवेश पर प्रतिबंध वाले बयान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचना की है।
प्रियंका ने कहा- 'एक प्रकार के लोगों का सामान्यीकरण कर देना वाकई असभ्य है। मुझे लगता है कि आप किसी पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते।' उन्होंने कहा कि घरेलू आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अब इतनी जटिल हो गई है कि आप अब इस पर कोई चेहरा नहीं लगा सकते। एक खास वर्ग के लोगों को एक जैसा मानना आदिम सोच का सुबूत देता है।'
उल्लेखनीय है हाल ही में प्रियंका और ट्रंप दोनों को टाईम की सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया था।