Publish Date: Wed, 17 Oct 2018 (10:58 IST)
Updated Date: Wed, 17 Oct 2018 (10:59 IST)
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की डेट कन्फर्म हो गई है। खबर है कि दोनों अगले महीने जोधपुर में शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे। प्रियंका और निक ने एक साल की डेटिंग के बाद इसी साल अगस्त में रोका किया था।
खबरों के अनुसार प्रियंका और निक की शादी का फंक्शन 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक जोधपुर में चलेगा। शादी के सारे कार्यक्रम जोधपुर के उम्मेद पैलेस में होंगे। यह शादी पूरी तरह से शाही अंदाज में होगी।
सुत्रो के अनुसार प्रियंका शादी से पहले इस महीने न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों के लिए एक ब्राइडल शॉवर भी रखेंगी, जिसमें उनके हॉलीवुड के दोस्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
अमेरिकी सिंगर निक जोनस शादी की तैयारियों के लिए बीते दिनों भारत आए थे और प्रियंका के साथ लोकेशन फाइनल करने जोधपुर गए थे। दोनों की मुलाकात पिछले साल मेट गाला इवेंट में हुई थी जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें आना शुरू हुई थी।