Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के घर आया नया मेहमान, तस्वीर शेयर की फैंस को दी खुशखबरी

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के घर आया नया मेहमान, तस्वीर शेयर की फैंस को दी खुशखबरी
, रविवार, 9 अगस्त 2020 (10:35 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास के घर नया मेहमान आया है। प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने घर आए नन्हे मेहमान की तस्वीर शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही है।

 
प्रियंका और निक के परिवार में आया ये प्यारा सा मेहमान और कोई नहीं बल्कि एक डॉग है। डॉग का नाम 'पांडा' है। दोनों ने 'पांडा' को गोद लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में जहां प्रियंका और निक अपने सभी पालतू कुत्तों के साथ है। 
 
वहीं, दुसरी तस्वीर में 'पांडा' दिख रहा है। 'पांडा' की दोनों आंखें अलग-अलग रंग की हैं। उसकी एक आंख नीली जबकि दूसरी भूरी है। पांडा को घर लाने से प्रियंका और निक बेहद खुश हैं।
 
प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'हमारी नई फैमिली फोटो। पांडा। हमने इस छुटकू को (जो ज्यादा दिनों तक छुटकू नहीं रहेगा) कुछ हफ्ते पहले गोद लिया था। हमें ठीक से नहीं पता लेकिन लगता है कि ये हस्की और ऑस्ट्रलियन शेपर्ड का मिक्स है। उनकी आंखे तो देखो। और कान भी।'
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात तो उनके पास अभी दो बड़े हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स हैं। प्रियंका डायरेक्टर रॉबर्ट रॉड्रिग्स की सुपरहीरो मूवी 'वी कैन बी' के अलावा 'मैट्रिक्स 4' में भी नजर आएंगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनावायरस की चपेट में आईं नताशा सूरी, नहीं कर पाएंगी अपनी फिल्म 'डेंजरस' का प्रमोशन