Publish Date: Thu, 21 Apr 2022 (13:34 IST)
Updated Date: Thu, 21 Apr 2022 (13:36 IST)
इस वर्ष जनवरी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिये बेटी के माता-पिता बने थे। प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई और न ही ये बताया कि उसका नाम क्या है।
अब बेटी के नाम को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स आई है। एक सर्टिफिकेट मिलने का दावा किया गया है जिसमें बताया गया है कि प्रियंका की बेटी का जन्म 15 जनवरी को रात 8 बजे हुआ था।
साथ ही इसमें प्रियंका की बेटी का नाम भी दर्ज है। प्रियंका और निक की बेटी का नाम Malti Marie Chopra Jonas है।
इस नाम को रखने की भी खास वजह है। प्रियंका की मां का नाम मधुमालती है और उससे 'मालती' लिया गया है। दूसरी निक की मां का नाम डेनिस मैरी मिलर जोनस है उसमें से 'मैरी' लिया गया है। इस तरह से मालती मैरी चोपड़ा जोनास जैसा भारी-भरकम नाम प्रियंका की नन्हीं बेटी का है।