Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपड़ा ने साइन की हिंदी फिल्म!

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा फिल्मकार संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। वे इन दिनों हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में काम कर रही है। प्रियंका हाल ही में एक महीने के लिए भारत आई थीं। यहाँ उन्होंने अपने कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के साथ-साथ कुछ निर्देशकों से अगली फिल्मों पर विचार विमर्श किया। कहा जा रहा है कि उन्हें निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म की कहानी और अपना किरदार पसन्द आया है और सम्भवत: प्रियंका की अगली हिन्दी फिल्म संजय लीला भंसाली की ही होगी। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका ने फिल्म साइन भी कर ली है। 
 
संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी के बाद प्रियंका चोपड़ा की एक ही हिन्दी फिल्म 'जय गंगाजल' प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म के बाद उन्होंने कोई दूसरी हिन्दी फिल्म साइन नहीं की है। इन दिनों वे पुन: अमेरिका में हैं जहां वे अपने हॉलीवुड धारावाहिक 'क्वांटिको सीजन-2' को पूरा करने में जुटी हुई हैं। आगामी दो माह में वे अपने इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगी।
कहा जा रहा है कि इसके बाद ही वे अपने हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों की घोषणा करेंगी। प्रियंका के पास कई प्रस्ताव हैं अब देखना यह है कि वे 'बेवॉच' के बाद कौनसी अगली फिल्म साइन करती हैं।(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माइकल मिश्रा की खातिर लोगों से मिल रही हैं अदिति राव हैदरी