Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 22 April 2025
webdunia

प्रियंका ने दिया सलमान को झटका अब लगा प्रियंका को झटका, ब्लॉकबस्टर फिल्म से बाहर!

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा
तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं प्रियंका चोपड़ा के बारे में। 'भारत' छोड़ कर उन्होंने सनसनी फैला दी। आखिर सलमान की फिल्म छोड़ना आसान बात नहीं है। लगा कि वे शादी करने जा रही हैं तो सबको प्रियंका की बात ठीक लगी। लेकिन बाद में पता चला कि यह काम तो उन्होंने इसलिए किया है क्योंकि उन्हें एक बड़ी हॉलीवुड मूवी मिल गई है। 
 
हॉलीवुड के प्रति प्रियंका का कितना झुकाव है सभी को पता है। इस बड़ी फिल्म के लिए उन्होंने 'भारत' जैसी छोटी(!) फिल्म को छोड़ना ठीक समझा। अब सच्चाई क्या है ये तो प्रियंका ही जाने क्योंकि उन्होंने अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। यहां से भी बाहर... 
webdunia

अब खबर मिल रही है कि प्रियंका चोपड़ा एक और ब्लॉकबस्ट फिल्म से बाहर हो गई हैं। कृष सीरिज का वे अहम हिस्सा रही हैं। इस सीरिज के अगले दो भागों की तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों का कहना है कि अभी स्क्रिप्ट तैयार होने में वक्त लगेगा। तब तक संभव है कि प्रियंका शादी कर लें। ऐसे में वे शायद ही फिल्म कर पाएं। 
 
दूसरा अहम कारण यह भी है कि प्रियंका ने जिस तरह से ऐन मौके पर 'भारत' छोड़ कर अनप्रोफेशनल व्यवहार दर्शाया है उसके बाद फिल्म के निर्माता राकेश रोशन शायद ही प्रियंका के साथ फिल्म करना पसंद करें। कारण जो भी हो प्रियंका अब कृष सीरिज में शायद ही आगे नजर आएं। क्या होगा अब... 
webdunia

यदि प्रियंका कृष सीरिज में नहीं करेंगी तो क्या होगा? सीधा-सा जवाब है कि नई हीरोइन को लिया जाएगा। साथ ही प्रियंका वाली भूमिका को कुछ इस तरह दिखाया जाएगा कि नई हीरोइन उस भूमिका में एडजस्ट हो जाए। 
 
भारत छोड़ने से बॉलीवुड निर्माताओं के बीच प्रियंका की छवि खराब हुई है। फिलहाल तो निर्माता असमंजस में हैं कि प्रियंका को अपनी फिल्म के लिए साइन करें या नहीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉक्स ऑफिस पर फन्ने खान, कारवां और मुल्क में कौन रहेगी आगे?