Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से इतने करोड़ रुपए कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा

हमें फॉलो करें इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से इतने करोड़ रुपए कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा
, शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (10:41 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। प्रियंका की हर पोस्ट खूब वायरल होती है। अपनी पोस्ट से एक्ट्रेस जमकर कमाई भी करती हैं। हाल में इंस्टाग्राम की रिचलिस्ट 2021 सामने आई है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने जगह बनाई है। 

 
इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में केवल 2 भारतीय ही जगह बना सके हैं। जिनमें एक एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दूसरे भारतीय क्रिकेट कप्ताट विराट कोहली हैं। Hopperhq.com की इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 के टॉप 30 के हिसाब से प्रियंका हर पोस्ट से लगभग 3 करोड़ रुपए कमाती हैं। 
 
webdunia
टॉप 30 में प्रियंका ने 27वें नंबर पर हैं। लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर कई प्रोडक्ट्स को प्रमोट कर रही हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं विराट कोहली ने हर पोस्ट से लगभग 5 करोड़ रुपए कमाए हैं। वह इस लिस्ट में 19वें नंबर पर है। 
 
यह लगातार तीसरा साल है जब प्रियंका और विराट ने इस लिस्ट में शामिल है। इससे पहले 2019 और 2020 में भी इन दोनों सेलेब्स ने लिस्ट में टॉप 100 में जगह बनाई थी। 
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। वह जल्द ही कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। इसमें मिंडी कॉलिंग के साथ एक वेडिंग कॉमेडी के अलावा 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' शामिल हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कृष्णा श्रॉफ का म्यूजिक वीडियो 'किन्नी किन्नी वारी' हुआ रिलीज