Publish Date: Sun, 19 Jun 2022 (14:50 IST)
Updated Date: Sun, 19 Jun 2022 (14:52 IST)
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुकी हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में हैं। अब एक्ट्रेस ने 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
प्रियंका चोपड़ा ने अटलांटा में शो की शूटिंग खत्म करने के बाद एक वीडियो साझा किया। शूट रैप की घोषणा करते हुए नोट में, प्रियंका ने लिखा, 'उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने इस विशाल कार्य को संभव और मजेदार बनाया।'
वीडियो में प्रियंका पति निक जोनस द्वारा गिफ्ट की गई कस्टमाइज्ड कार में अपने पेट डॉग डायना के साथ राइड एंजॉय करती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका के अलावा उनकी वैनिटी वैन, स्टूडियो और उनकी कुर्सी को भी देखा जा सकता है।
प्रियंका ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'और आखिरकार रैप अप हो गया! इतने बड़े टास्क को मस्ती के साथ मुमकिन बनाने के लिए सभी का धन्यवाद। धन्यवाद एटलांटा। अगली बार मिलते हैं। सिटाडेल।'
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पास इस समय कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। 'सिटाडेल' में प्रियंका रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म एंडिंग थिंग्स, इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में दिखेंगी।