Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपड़ा और जंगल बुक

Advertiesment
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने डिज्नी के जंगल बुक का हिंदी वर्जन 'का' का एक खास वीडियो क्लिप लांच किया। प्रियंका की खनकती आवाज, स्कारलैट जॉहांसन की नशीली आवाज के स्थान पर हिंदी वर्जन में इस्तेमाल होगी। जंगल बुक 8 अप्रैल को रिलीज होगी। प्रियंका ने यह भी बताया कि जंगल बुक उनकी पसंदीदा यादों में से एक है।  
प्रियंका चोपड़ा, इरफान, नाना पाटेकर, ओम पुरी और शेफाली शाह जैसे सितारों के आवाज हिंदी वर्जन में लेने के बाद, डिज्नी ने एक और खास तरीके से फिल्म को खास बनाया है। 
 
प्रियंका चोपड़ा स्कारलैट जॉहांसन की आवाज से मेल खाते हुए संवाद कहेंगी। इरफान दोस्ताना भालू बालू को अपनी आवाज देंगे, जिसे अंग्रेजी वर्जन में बिल मर्रे की आवाज मिली है। शेफाली शाह रक्षा के लिए डबिंग करेंगी, जिसे हॉलीवुड वर्जन में लुपिता न्योंग की आवाज मिली है। 
 
ओमपुरी ब्लैक पेंथर बघीरा को आवाज देंगे, जिसकी डबिंग बेन किंग्सले ने की है। नाना पाटेकर, जिन्होंने जंगल बुक: दि एडवेंचर ऑफ मोगली, जो 90के दौर में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था, में डरपोक चीते के लिए डबिंग की थी, शेरखान को अपनी आवाज देंगे। 
 
डिज्नी की जंगल बुक का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म भारत में अमेरिका से एक सप्ताह पहले रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi