Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'निक जोनस की पत्नी' कहने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही यह बात

हमें फॉलो करें 'निक जोनस की पत्नी' कहने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही यह बात
, शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (11:34 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड तक अपना परचम लहरा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने दम पर यह पहचान बनाई है। प्रियंका इन दिनों अपनी नई हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' में प्रमोशन में बिजी है। अमेरिकी पब्लिकेशंस और वेबसाइट्स में प्रिंयका के प्रमोशंस की खबरें छप रही हैं। ऐसी ही एक खबर पर प्रियंका को गुस्सा आ गया।

 
सोशल मीडिया से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा चुकीं प्रियंका चोपड़ा 'निक जोनस की पत्नी' कहलाने पर भड़क गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिसमें उन्हें 'निक जोनस की पत्नी' कहकर संबोधित किया गया था। 
 
webdunia
प्रियंका ने लिखा, बहुत दिलचस्प बात है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रमोशन कर रही हूं, और मुझे अभी भी 'निक जोनस की पत्नी' कहकर बुलाया जा रहा है। कृपया मुझे बताएं कि यह अभी तक महिलाओं के साथ कैसे हो रहा है? क्या मुझे अपनी बायो में अपने आईएमडीबी लिंक डालना पड़ेगा।
 
बता दें कि प्रियंका अपने पति निक जोनस से ज्यादा फेमस हैं। वह एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी जगह बनाई है। इस साल टॉप 10 की इस सूची में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका इकलौती भारतीय अभिनेत्री हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करीना कपूर को आई अपने बच्चों की याद, कोरोना से संक्रमित एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट