Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नानी बनकर बेहद खुश हैं प्रियंका चोपड़ा की मां, बेबी के नाम को लेकर कही यह बात

Advertiesment
हमें फॉलो करें priyanka chopra
, सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (11:40 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। प्रियंका के फैंस उनके बेबी की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक जोनस एक बेटी के माता-पिता बने हैं।

 
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने नानी बनने पर खुशी जाहिर की है, साथ ही उन्होंने अपनी नातिन के नाम के बारे में भी बात की है। उन्होंने कहा, नानी बनने की तो बहुत बहुत खुशी है मुझे। मैं पूरे समय बस मुस्कुराती रहती हूं। मैं बहुत खुश हूं।
 
जब मधु चोपड़ा से उनके नातिन का नाम पूछा गया तो, उन्होंने कहा, 'अभी नाम नहीं रखा गया है। जब पंडित जी नाम निकालेंगे, तब होगा। अभी नहीं।'
 
बता दें कि 22 जनवरी 2022 को प्रियंका चोपडा और निक जोनस अनाउंस किया था कि, वे सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। कपल ने स्टेटमेंट में लिखा था, 'हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि, हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। 
 
उन्होंने लिखा था, इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।” एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट के 'लॉक अप' में हुई इन 14 सेलेब्स की एंट्री, देखिए लिस्ट