Publish Date: Sat, 18 Aug 2018 (20:06 IST)
Updated Date: Sat, 18 Aug 2018 (20:12 IST)
मुंबई में कुछ ही समय पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का सगाई (रोका) हुआ है जिसके फोटो प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा भी किए हैं।
अब प्रियंका चोपड़ा के खास मित्र शाहिद कपूर ने उनके रोका पर अपने दिल की बात कही है। उन्होंने 'वेबदुनिया' संवाददाता रूना आशीष को खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बहुत-बहुत बधाई हो। शादी बहुत अच्छी चीज है। कम से कम मैं अपने अनुभव से ये बात कह सकता हूं।
आपको बता दें कि प्रियंका और शाहिद एकसाथ दो फिल्में कर चुके हैं 'कमीने' और 'तेरी-मेरी कहानी'। उस समय उनके अफेयर की बातें बहुत ज्यादा बॉलीवुड के गलियारों में गूंजती रही है।
शाहिद इन दिनों अपनी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 21 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आने वाली हैं।