Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेशी मैगजीन ने प्रियंका-निक की शादी पर उठाए सवाल, बताया सबसे बड़ा धोखा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। निक-प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 1 दिसंबर को क्रिश्चियन और 2 दिसंबर को हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की थी।
 
शादी के बाद न्यूयॉर्क की एक मैगजीन ने अपने लेख में प्रियंका को 'ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट' बताया है। विदेशी मैगजीन में प्रियंका के बारे में ऐसी बातें लिखे जाने के बाद बॉलीवुड के कई सितारे भड़क गए हैं। इस लेख के खिलाफ निक के परिवार ने भी निंदा की है। 
 
webdunia
हालांकि, विवाद बढ़ता देख द कट मैगजीन ने खबर को लेकर माफी मांगी और आर्टिकल को अपनी वेबसाइट से हटा लिया। मैगजीन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बारे में छपी स्टोरी हमारे मानकों से मेल नहीं खाती है। हमने इसे हटा लिया है और इसके लिए माफी मांग ली है।
 
मैगजीन ने प्रियंका और निक के रिश्ते पर एक आर्टिकल लिखा था। जिसका टाइटल 'क्‍या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्‍यार सच्चा है?' था। लेख में प्रियंका से निक की शादी को एक धोखा बताया गया। निक और प्रियंका के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए लिखा कि प्रियंका ने धोखे से सिंगर निक जोनास को एक लाइफटाइम कमिटमेंट में बांध लिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रजाई और लुगाई का यह चुटकुला पढ़कर आप खूब देर तक हंसते रहेंगे