Publish Date: Fri, 07 Jan 2022 (16:56 IST)
Updated Date: Fri, 07 Jan 2022 (17:00 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही अपने पति निक जोनस संग अमेरिका में रह रही हैं। भले ही अब प्रियंका का अधिकतर वक्त विदेश मेंही गुजरता हो, लेकिन वह अपने संस्कार बिल्कुल भी नहीं भूली हैं। वह हर त्यौहार विदेश में ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं।
साल 2021 की दीवाली भी प्रियंका ने अमेरिका में अपने नए घर में सेलिब्रेट की थी। प्रियंका की दीवाली पूजा की कई तस्वीरें सामने आई थी। अब एक्ट्रेस का दीवाली पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में प्रियंका अपने परिवार और स्टाफ के साथ घर में पूजा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका अपने घर की विदेशी शेफ के साथ आरती करती दिखाई दे रही हैं। वहीं निक जोनस आरती में ताली बजाते दिखाई दे रहे हैं।
प्रियंका का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस बोल रहे हैं कि प्रियंका को पता है कि विदेश में अपनी संस्कृति को कैसे बनाए रखना है।