Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेश में रहकर भारत के कोरोना पीड़ितों की इस तरह मदद कर रहीं Priyanka Chopra, जुटाए इतने करोड़ रुपए

हमें फॉलो करें विदेश में रहकर भारत के कोरोना पीड़ितों की इस तरह मदद कर रहीं Priyanka Chopra, जुटाए इतने करोड़ रुपए
, गुरुवार, 20 मई 2021 (17:55 IST)
कोरोनावायरस से जंग लड़ रहे देश के लोगों की मदद के लिए कई सेलेब्स आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम कमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी भारत की हर तरह से मदद कर रही हैं। वह लोगों को महामारी के खिलाफ जागरूक भी करती रही हैं।

 
पिछले कई दिनों से प्रियंका कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए फंड जुटा रही थीं और अब उन्होंने बताया है कि वह 'गिव इंडिया संस्था' के साथ मिलकर करीब 22 करोड़ रुपए जुटाने में सफल रही हैं। इतना ही नहीं कोरोनावायरस से लड़ने के लिए प्रियंका चोपड़ा स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी चीजें और सुविधा पहुंचाकर भी मदद कर रही हैं।

 
webdunia
प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अब हम 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 ऑक्सीजन सिलेंडर लेने में सक्षम हैं। 10 वैक्सीनेशन सेंटर के मैनपॉवर के लिए फंड का इंतजाम हो गया है। इससे 6,000 लोगों का वैक्सीनेशन हो जाएगा। साथ ही 2,500 लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा भी मिल पाएगी।'
 
उन्होंने लिखा, 'योगदान देने के लिए आपका शुक्रिया। आपकी मदद का ही नतीजा है कि हम करीब 22 करोड़ रुपये फंड इकट्ठा करने में सफल हो सके।'
 
प्रियंका ने कुछ दिनों पहले भारत के कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए एक फंडरेजर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही उन्होंने फंडरेजर का लिंक भी शेयर किया था। उनके इस फंडरेजर मिशन में देश और विदेश की कई हस्तियों ने सहयोग किया है। हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन, रिचर्ड मैडेन, रेस विदरस्पून जैसी कई हस्तियों ने भी अपना योगदान किया है।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देवों के देव... महादेव को फिर देखने का मौका, 20 मई से प्रसारण शुरू