Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निक जोनास को 'नेशनल जीजू' घोषित किए जाने पर सामने आया प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

हमें फॉलो करें निक जोनास को 'नेशनल जीजू' घोषित किए जाने पर सामने आया प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास शादी के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं। प्रियंका और निक दोनों ही एक-दूसरे के काम को सपोर्ट करते हैं। निक-प्रियंका ने दिसंबर में जोधपुर में शादी रचाई थी उस दौरान हैशटैग नेशनल जीजू (#NationalJiju) काफी वायरल हुआ था।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक चैट शो में पहुंची। इस दौरान शो के होस्ट ने जब प्रियंका से निक के इंडियन निकनेम के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी शादी के दौरान हैशटैग नेशनल जीजू (#NationalJiju) काफी वायरल हुआ था। यह काफी फनी था क्योंकि भारत में हर रिश्ते का एक नाम होता है। 
 
webdunia
उन्होंने होस्ट को समझाया कि जीजू का मतलब ब्रदर-इन-लॉ होता है। तो इस हिसाब से उनकी पूरे भारत से ही शादी हो गई है। या फिर भारत का कोई भी होता है वह उन्हें अपना ही समझता है। नेशनल जीजू सुनना उन्हें भी बहुत अच्छा लगता है। 
 
प्रियंका इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ एंजॉय करने के साथ-साथ करियर पर भी पूरा फोकस कर रही हैं। कि प्रियंका की नई हॉलीवुड फिल्म इजंट इट रोमांटिक जल्द रिलीज होने वाली हैं। वहीं, प्रियंका की अगली बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक है। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिनिषा लांबा के बिकिनी फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी