Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या सक्सेस पाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने की शैतान की पूजा?

हमें फॉलो करें क्या सक्सेस पाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने की शैतान की पूजा?

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (12:34 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर सजाया था। वहीं 2003 में उन्होंने 'द हीरो' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था।

 
प्रियंका चोपड़ा ने इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि सक्सेस पाने के लिए प्रियंका शैतान की पूजा करती हैं। वहीं, अब एक पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका ने इस बारे में बात की और बताया कि क्या वह सच में ऐसा करती हैं।
 
webdunia
जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या वह शैतान की पूजा करती हैं? इस सवाल को सुनते हैं प्रियंका हंसने लगीं और कहा, 'यह बहुत डरावना है। शिव जी मुझसे नाराज हो जाएंगे।' 
 
प्रियंका ने कहा, मैंने मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता था। इस जीत के कारण फिल्मी करियर बनाने में मदद मिली अचानक से लोग मुझे जानने और पहचानने लगे थे। मुझे ये भी नहीं पता था कि फिल्मों को साइन कैसे करते हैं।
 
वर्क फ्रंट की बता करें तो प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। वह जल्द ही कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका के बाद रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' भी है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अचानक बिगड़ी कमल हासन की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती