Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इन 3 किरदारों को सबसे पसंदीदा और जटिल मानती हैं प्रियंका चोपड़ा

हमें फॉलो करें इन 3 किरदारों को सबसे पसंदीदा और जटिल मानती हैं प्रियंका चोपड़ा
, गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (16:11 IST)
बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई यादगार किरदारों को निभाकर फैंस का दिल जीता है। अपनी हर फिल्म में उन्होंने किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। अब हिन्दी सिनेमा में अपने अब तक के सबसे तीन बेहतरीन किरदारों को याद करते हुए प्र‍ियंका ने इनका नाम शेयर किया है।

 
प्र‍ियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फिल्म और अपने कैरेक्टर्स के नाम बताए हैं। ये वो कैरेक्टर्स हैं जो कि खुद एक्ट्रेस के मुताबिक बहुत शानदार और कॉम्प्लेक्स किरदार थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपने 17 वर्ष के करियर में फिल्म बाजीराव मस्तानी, बर्फी और सात खून माफ को सबसे अहम करार देते हुए कहा कि इनके जरिए उन्हें 'सबसे बेहतर एवं जटिल' भूमिकाएं पर्दे पर निभाने का अवसर मिला।
 
webdunia
प्रियंका ने लिखा, 3 शानदार और कॉम्प्लेक्स कैरेक्टर्स जिसे मैंने पूरी शिद्दत, संघर्ष और लचीलेपन के साथ निभाया है, तीन ऐसे बेहतरीन डायरेक्टर्स के साथ जिनके लिए मेरा मानना है कि वे खुद में एक संस्थान हैं। संजय लीला भंसाली की काशीबाई (बाजीराव मस्तानी), विशाल भारद्वाज की सुसन्ना (7 खून माफ) और अनुराग बसु की झिलमिल (बर्फी)।
 
प्र‍ियंका चोपड़ा ने साल 2002 में तमिल मूवी से एक्ट‍िंग डेब्यू किया था। इसके बाद 2003 में उन्होंने द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से हिन्दी सिनेमा में कदम रखा। फिर अंदाज, मुझसे शादी करोगी, ऐतराज, ब्लैकमेल, ब्लफमास्टर, कृष, डॉन, फैशन, दोस्ताना, कमीने, अंजाना अंजानी, अग्न‍िपथ, गुंडे, जय गंगाजल समेत कई फिल्मों में काम किया।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो पर प्र‍ियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली है। इसके अलावा प्र‍ियंका हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई देंगी। हाल ही में उनकी हॉलीवुड फिल्म We Can Be Heroes रिलीज हुई है। वे मैट्र‍िक्स 4 में भी काम कर रही हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' में गौतमाबाई का किरदार निभा रही हूं: स्नेहलता वसईकर