Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा को आई नानी की याद, अनसीन तस्वीर शेयर कर कही यह बात

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा को आई नानी की याद, अनसीन तस्वीर शेयर कर कही यह बात
, शनिवार, 28 मई 2022 (16:55 IST)
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इतना ही नहीं अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद भी वह अपने परिवार के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं।

 
हाल ही में प्रियंका चोपडूा ने अपनी नानी की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी नानी को बर्थडे विश किया है। तस्वीर में प्रियंका की नानी अखबार में उन्हीं पर लिखा आर्टिकल पढ़ती दिख रही हैं। 

webdunia
इसके साथ प्रियंका ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो नानी। हमेशा आपको याद करती हूं।' बता दें कि प्रियंका की नानी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 2016 में हेल्थ इश्यू की वजह से उनका निधन हो गया था। प्रियंका अपनी नानी के काफी क्लोज थीं। 
 
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। इसके अलावा वह जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड मई 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं और जानकारी: धर्मेन्द्र और मिथुन अस्पताल से लौटे, तनुश्री का हुआ एक्सीडेंट