Publish Date: Thu, 18 Feb 2021 (16:49 IST)
Updated Date: Thu, 18 Feb 2021 (16:51 IST)
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। वहीं वो अमेरिकी सेलिब्रिटी जोनास परिवार की बहू हैं। प्रियंका की जोड़ी उनके 10 साल छोटे पति निक जोनस के साथ काफी पसंद की जाती है। फिल्म इंडस्ट्री का ये ऐसा कपल है, जिसकी केमिस्ट्री दिल जीतती है और जिनकी हर तस्वीर-वीडियो भी लगातार ट्रैंड होती दिख जाती है।
प्रियंका और निक जोनास की शादी को दो साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अब अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा किया है कि उन्हें कब और कैसे उनसे प्यार हुआ। दरअसल, इन दिनों प्रियंका अपनी नई बुक 'अनफिनिश्ड' की वजह से खबरों में बनी हुई हैं। इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी के कई राज खोले हैं।
एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने बताया है कि कब और कैसे उन्हें निक जोनस से प्यार हो गया। वौ कौन सी आदत रही, जिसे देख प्रियंका को लगा कि निक उनके परफेक्ट पार्टनर हैं। प्रियंका मानती हैं कि निक जोनस काफी मेहनती कलाकार हैं, जो हर किसी को अपना मुरीद कर सकते हैं।
एक्ट्रेस की मानें तो कोई भी उन पर आसानी से विश्वास कर सकता है। खुद प्रियंका भी उसी एनर्जी की वजह से खिंची चली गई थीं। प्रियंका ने ये भी बताया कि उन्हें पहली बार निक के लिए फीलिंग तब महसूस हुई जब निक जोनस gospel गायकों के लिए एक इवेंट कर रहे थे। उसी इवेंट पर प्रियंका को पहली बार निक से प्यार हुआ था।
वहीं, निक जोनस मानते हैं कि उनकी प्रियंका संग ज्यादा मुलाकात नहीं हुई थी। एक साल मिलने के बाद ब्रेक आ गया, फिर दोबारा मिले और फिर ब्रेक, लंबे समय तक ऐसा ही चलता रहा। निक की मानें तो जब वो प्रियंका संग Dodgers गेम गए थे, ये वो समय था, जब उन्हें प्रियंका के लिए प्यार का एहसास हुआ। उस मुलाकात के 48 घंटे बाद ही दोनों ने एक-दूसरे को 'आई लव यू' कहा था।