Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस ‍दिन रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन', एक्शन करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें इस ‍दिन रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन', एक्शन करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा
, शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (18:24 IST)
ग्लोबल पावरहाउस प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' का प्रमोशन जोरों से चल रहा हैं। फैंस अपनी पसंदीदा देसी गर्ल को एक्शन में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म पर और भी अधिक प्रत्याशा को बढ़ावा देने के लिए, पीसी ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रमोशन से कुछ पीछे की तस्वीरें साझा कीं।

 
बेवॉच जैसी फिल्म और क्वांटिको जैसे शो के साथ दुनिया भर में धूम मचाने के बाद, प्रियंका चोपड़ा द मैट्रिक्स रिसरेक्शन के साथ एक बार फिर भारत को गौरवान्वित करती नजर आएंगी। खबरों के अनुसार प्रियंका का कैरेक्टर पोस्टर जल्द ही नवंबर के महीने सामने आएंगे।
 
सूत्र ने खुलासा किया, प्रियंका चोपड़ा और द मैट्रिक्स ने एकदम सही संयोजन बनाया है। पीसी एक विशाल और विविध प्रशंसक-आधार के साथ एक वैश्विक आइकन है, जबकि द मैट्रिक्स फ्रैंचाइज़ी एक कल्ट क्लासिक है, जिसने वर्षों से और दुनिया भर में हमेशा वफादार फॉलोअर्स है। 
 
मैटिक्स सीरीज को लोग खूब पसंद करते हैं। 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन सीरीज का चौथा चैप्टर है। इस फिल्म का इंतजार भारत में लोग प्रियंका चोपड़ा की वजह से भी कर रहे हैं। देसी गर्ल इस फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी। 
 
प्रियंका चोपड़ा की द मैट्रिक्स रिसरेक्शन का विश्व प्रीमियर 22 दिसंबर 2021 को होगा। यह सबसे अच्छा क्रिसमस उपहार पीसी द्वारा अपने घर के प्रशंसकों के लिए होगा। वह ओरिजिनल मैट्रिक्स सुपरस्टार कीनू रीव्स और कैरी-ऐनी मॉस के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंडियाज बेस्ट डांसर : 'शहर की लड़की' गाने पर कंटेस्टेंट अपेक्षा सुखेजा की जोरदार परफॉर्मेंस, सुनील शेट्टी बोले- 'शुद्ध हिंदुस्तान की लड़की'