Publish Date: Wed, 11 May 2022 (14:53 IST)
Updated Date: Wed, 11 May 2022 (14:55 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। इन दिनों प्रियंका अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। उनकी बेटी 100 दिनों बाद अस्पताल से घर लौटी हैं। बेटी के जन्म के बाद प्रियंका ने काम से ब्रेक लिया था।
अब बेटी के घर वापस आते ही प्रियंका चोपड़ा ने फिर से अपने काम पर वापसी कर ली है। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पेज पर सिटाडल सेट पर वापस आने के बारे में पोस्ट किया।
अमेजन स्टूडियो द्वारा निर्मित सिटाडेल, उनकी आगामी साय-फाई टीवी ड्रामा सीरीज है। पीसी के साथ अभिनेता रिचर्ड मैडेन हैं और यह शो एक सम्मोहक भावनात्मक होने के साथ एक एक्शन से भरपूर जासूसी सीरीज है।
इस बीच काम के मोर्चे पर, अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार के पास कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट चल रहे हैं। फैंस उन्हें सीक्रेट डॉटर, जी ले जरा और इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में देखने का इंतजार कर रहे हैं।