Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपड़ा ने साइन की हिंदी फिल्म... निभाएंगी कल्पना चावला का किरदार

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा ने साइन की हिंदी फिल्म... निभाएंगी कल्पना चावला का किरदार
लंबे समय से हॉलीवुड फिल्मों में व्यस्त प्रियंका चोपड़ा के बारे में खबर है कि उन्होंने हिंदी फिल्म साइन कर ली है। वे अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का किरदार निभाएंगी। जल्दी ही प्रियंका अपनी भूमिका के लिए तैयारी शुरू करेंगी। 
 
इस बायोपिक का निर्देशन प्रिया मिश्रा करेंगी। यह उनकी पहली फिल्म होगी। वे इस दिशा में पिछले सात वर्षों से काम कर रही हैं। 
 
यह भी कहा जा रहा है कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाया जाएगा। प्रियंका और कल्पना की लोकप्रियता विदेश में भी है और इस बात का ध्यान रखते हुए फिल्म का निर्माण किया जागा। गेटवे नामक प्रोडक्शन हाउस द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जाएगा। 
 
फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। प्रियंका को सुनाई जा चुकी है और उन्होंने हामी भर दी है। सिल्वर स्क्रीन पर कल्पना बनने का अवसर प्रियंका छोड़ नहीं सकती। 
 
हरियाणा की रहने वाली कल्पना चावला की मृत्यु फरवरी 2003 में हुई थी। उन्हें अपने काम के लिए कई पुरस्कार मिले थे। कल्पना ने अंतरिक्ष में 31 दिन 14 घंटे और 54 मिनट बिताए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान की ट्यूबलाइट का टीज़र... खत्म होने वाला है इंतजार