Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परिवार के साथ सिगरेट पीते दिखीं प्रियंका चोपड़ा! क्या तस्वीर में है सच्चाई?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। शादी के बाद प्रियंका का यह पहला बर्थडे था। प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन एक तस्वीर के चलते प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर विवादों से घिर गई हैं।


दरअसल प्रियंका की पति निक जोनास और मां मधु चोपड़ा के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में प्रियंका सिगरेट के कश लगा रही हैं वहीं इसमें उनकी मां मधु और पति भी पूरा साथ दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीरें सामने आईं उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
 
प्रियंका का यह फोटो देखकर यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं, क्या उनकी अस्थमा की बीमारी अब ठीक हो गई है? दरअसल, प्रियंका ने दिवाली पर फैन्स से पटाखे न जलाने की अपील की थी। उन्होंने दिवाली पर एक वीडियो के जरिए अपने फैन्स से गुजारिश की थी कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कृपया आतिशबाजी न करें।

प्रियंका ने इस वीडियो में कहा था- 'प्लीज मेरी सांसों का ख्याल रखिए। दिवाली पर पटाखों को स्क‍िप कीजिए। ये त्योहार लाइट्स, प्यार का होना चाहिए, न कि प्रदूषण का।' प्रियंका चोपड़ा को 5 साल की उम्र से अस्थमा की बीमारी है। 
 
webdunia
Photo : Instagram
अब यूजर्स प्रियंका से सवाल कर रहे हैं कि दीवाली में पटाखे जलाने पर तो वो अस्थमा का हवाला देती हैं लेकिन पति के साथ सिगरेट पीते हुए क्या उन्हें अपनी बीमारी याद नहीं आ रही है। वहीं कुछ यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि तुम भारतीय संस्कृति भूल गई हो मां के सामने सिगरेट पीते हुए तुम्हें शर्म नहीं आती।
जबकि सच्चाई यह है कि यह फोटोशॉप किया गया है। प्रियंका सिगरेट नहीं पी रही हैं। फोटोशॉप के जरिये उनके हाथों में सिगरेट पकड़ाई गई है। कमेंट्स देने वालों ने बिना सोचे-समझे कमेंट्स कर डाले। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जलपरी बनकर सनी लियोनी ने ढाया कहर, शेयर की हॉट तस्वीरें