Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका-विद्या पर भड़के रितिक... किया मैसेज

हमें फॉलो करें प्रियंका-विद्या पर भड़के रितिक... किया मैसेज
रितिक रोशन का मानना है कि कंगना रनौट के साथ हुए पंगे में वे एकदम सही हैं और पूरे बॉलीवुड को उनका साथ देना चाहिए। जिसने उनका साथ नहीं दिया उससे वे नाराज हो गए हैं। 
 
कंगना के समर्थन में विद्या बालन और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियां आई थीं। उन्होंने कंगना के पक्ष में बयान दिए। इससे रितिक नाराज हो गए। प्रियंका के साथ तो रितिक कुछ फिल्में भी कर चुके हैं और उनका मानना है कि इस मुश्किल घड़ी में प्रियंका को उनका साथ देना चाहिए था। 
 
सूत्रों का कहना है कि रितिक ने विद्या बालन और प्रियंका चोपड़ा को एसएमएस कर अपनी नाराजगी का इजहार किया है। वे सलमान खान से भी अपसेट हैं क्योंकि सलमान ने भी उनका पक्ष नहीं लिया। वैसे भी सलमान से उनका कोल्ड वार चल रहा है। 
रितिक तमाम उन लोगों से खफा हैं जिन्होंने रितिक के पक्ष में अपना मुंह नहीं खोला। इनमें करण जौहर भी हैं। अब इतने सारे लोगों से रितिक नाराज हो जाएंगे तो काम कैसे चलेगा क्योंकि बॉलीवुड की दुनिया बहुत छोटी है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Box Office : कैसा रहा सुल्तान का पांचवां दिन