Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शूटिंग के दौरान घायल हुए Priyanka Chopra के पति Nick Jonas

Advertiesment
हमें फॉलो करें शूटिंग के दौरान घायल हुए Priyanka Chopra के पति Nick Jonas
, सोमवार, 17 मई 2021 (11:56 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं जहां वो अपने कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं वहीं निक जोनस अमेरिका के लॉस एंजलिस में हैं। अब निक जोनस को लेकर एक खबर सामने आ रही है।


खबरों के मुताबिक, एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान निक जोनस घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  शनिवार को निक को चोट आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचे थे। उनके चोट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। रविवार को निक वापस घर आ गए। 
 
बताया जा रहा है कि वह फिर से सिंगिंग रियलिटी शो 'द वायस' की बाकी शूटिंग करेंगे। भारत में भी प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। निक के गानों की धूम भारत में भी खूब है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Miss Universe 2020 : मैक्सिको की Andrea Meza के सिर सजा ताज, चौथे नंबर पर रहीं भारत की Adline Castelino