Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

Advertiesment
Producer Ritesh Sidhwani's mother passes away
Ritesh Sidhwani's mother passes away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी की मां लीलू सिधवानी का निधन हो गया है। उन्होंने लंबी बमारी के चलते 17 मई को आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी रितेश की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी करके दी है। 
 
स्टेटमेंट में लिखा है, 'हमें 17 मई 2024 को श्रीमती लीलू सिधवानी के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। प्रार्थना 18 मई को क्वांटम पार्क आरजी स्तर पर दोपहर 3.15 बजे आयोजित की जाएगी। शाम 4.30 बजे सांताक्रूज हिंदू श्मशान में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रितेश सिधवानी, एक्सेल एंटरटेनमेंट में फरहान अख्तर के पार्टनर हैं। वह कई बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। रितेश सिधवानी की मां को श्रद्धांजलि देने कई सेलेब्स उनके घर पहुंचे हैं। इनमें फरहान अख्तर, शिबानी ‍दांडेकर, मलाइका अरोरा, शरमन जोशी और चंकी पांडे शामिल हैं। 
 
खबरों के अनुसार रितेश सिधवानी की मां गंभीर रूप से बीमार थीं। उन्हें मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्यार का शानदार चुटकुला, पत्नी ने काटा 28 प्रतिशत GST